आर्य समय संवाददाता भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने प्रशासनिक कार्यसुविधा की दृष्टि से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 23 नवंबर को जारी तबादला सूची में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1 अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।इस तबादला सूची में जबलपुर से तीन अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे जिलों में किया गया है। इनमें संतोष कुमार शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जबलपुर से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नर्मदापुरम, आशीष जैन को उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) जबलपुर से एस.डी.ओ.पी. अजयगढ़ (पन्ना) और विक्रम रजक को उप पुलिस अधीक्षक (एस.टी.एफ.) जबलपुर से एस.डी.ओ.पी. पिपरिया (नर्मदापुरम) पदस्थ किया गया है। वहीं, इस आदेश के तहत जबलपुर में किसी नए अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है।
तबादला सूची का संपूर्ण विवरण
आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (आर.आर. 23) के अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा (जिला नरसिंहपुर) से स्थानांतरित कर एस.डी.ओ.पी. गोटेगांव (जिला नरसिंहपुर) पदस्थ किया गया है।
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी:
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में पुरुषोत्तम मरावी को उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) डिण्डोरी से एस.डी.ओ.पी. निवास (मण्डला), श्री संतोष मिश्रा को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नर्मदापुरम से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतना, श्री संतोष कुमार शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जबलपुर से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नर्मदापुरम, सुश्री नम्रता सोंधिया को उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) भोपाल से एस.डी.ओ.पी. खिलचीपुर (राजगढ़), तथा श्री आशीष जैन को उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) जबलपुर से एस.डी.ओ.पी. अजयगढ़ (पन्ना) बनाया गया है।
इसी क्रम में सुनील कुमार वरकड़े को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) छिंदवाड़ा से एस.डी.ओ.पी. डभौरा (रीवा), सुश्री नीलम कनोज को सहायक पुलिस आयुक्त (डाटा विश्लेषण) नगरीय इंदौर से उप पुलिस अधीक्षक (एल.आर.) देवास, श्रीमती अपूर्वा किलेदार को सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) नगरीय इंदौर से सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) नगरीय इंदौर, श्री अश्विनी कुमार को एस.डी.ओ.पी. खिरकिया (हरदा) से एस.डी.ओ.पी. हरसूद (खण्डवा), और श्री नवीन तिवारी को उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) भोपाल से सहायक पुलिस आयुक्त (जहाँगीराबाद) नगरीय भोपाल पदस्थ किया गया है।
आगे की सूची में श्रीमती शिवाली तिवारी को उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) शहडोल से उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) भोपाल, श्रीमती प्रिया सिंह को सहायक सेनानी (34वीं वाहिनी विसबल) धार से एस.डी.ओ.पी. त्योंथर (रीवा), श्रीमती पूनम थापा को सहायक सेनानी (दूसरी वाहिनी विसबल) ग्वालियर से उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भिण्ड, श्री अजय कुमार रिठोरिया को एस.डी.ओ.पी. बिजावर (छतरपुर) से उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय), और श्रीमती प्रतिभा शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा श्री राजीव सिंह भदौरिया को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) भोपाल से कार्यवाहक सहायक सेनानी (प्रथम वाहिनी विसबल) इंदौर, श्री विक्रम रजक को उप पुलिस अधीक्षक (एस.टी.एफ.) जबलपुर से एस.डी.ओ.पी. पिपरिया (नर्मदापुरम), श्री सुजीत तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त (सायबर) नगरीय भोपाल से सहायक पुलिस आयुक्त (न्यायालयीन-2) नगरीय इंदौर, श्री नारायण सिंह कुमरे को एस.डी.ओ.पी. डभौरा (रीवा) से सहायक सेनानी (36वीं भार वाहिनी विसबल) बालाघाट, और श्री सौरभ त्रिपाठी को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) दमोह से एस.डी.ओ.पी. बिजावर (छतरपुर) भेजा गया है।
सूची के अंतिम भाग में श्री अजय तिवारी को एस.डी.ओ.पी. शाहपुर (जिला मण्डला) से एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा (जिला नरसिंहपुर), श्री दिनेश प्रजापति को एस.डी.ओ.पी. सीतामउ (मंदसौर) से एस.डी.ओ.पी. महिदपुर (उज्जैन), श्री विवेक कनोडिया को उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय) उज्जैन से एस.डी.ओ.पी. तराना (उज्जैन), श्री कमल निगवाल को उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) मंदसौर से नगर पुलिस अधीक्षक नागदा (उज्जैन), तथा श्री ओमप्रकाश आर्य को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्योपुर से एस.डी.ओ.पी. राघौगढ़ (गुना) पदस्थ किया गया है। गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Continue With Google
Comments (0)