आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल का आज जबलपुर आगमन हुआ। जबलपुर के मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में कैट टीम के सदस्यों से मिलने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई।
जबलपुर पहुंचने पर कैट जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, महामंत्री जितेन्द्र पचौरी, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, संभागीय महामंत्री राजा सराफ, प्रदेश संरक्षण संदेश जैन, जिला सह संगठन मंत्री तरुण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय चड्ढा, जिला संरक्षक मदन अवस्थी एवं महिला विंग की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह चौहान जी सहित कैट के सभी सदस्यों द्वारा धीरज खण्डेलवाल जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जबलपुर से सचिन गुप्ता, मनीष जैन कल्लू, राहुल तिवारी, सौरभ गुप्ता, अनुज जैन, अमन बिंद्रा, राहुल पॉल, मयंक मतानी, अतुल जैन, भीम लाल गुप्ता एवं अन्य व्यापारिक संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में व्यापार की उत्तरोत्तर प्रगति, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापार को नई दिशा देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने एक स्वर में कहा कि कैट और व्यापारी प्रकोष्ठ मिलकर प्रदेश के व्यापारियों के हित में काम करेंगे।

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और संगठन की ताकत से ही व्यापारियों की हर समस्या का समाधान संभव है। कैट अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया जी ने कहा कि दोनों संगठनों के समन्वय से व्यापारी हितों को और मजबूती मिलेगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।