आर्य समय संवाददाता, बरेला। नेहा ज्वेलर्स बरेला द्वारा ग्राहकों के लिए संचालित भव्य उपहार योजना के प्रथम चरण का ईनामी ड्रॉ विगत दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुशील तिवारी (इंदु भैया) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जबलपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सराफ एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे, मंडल अध्यक्ष अर्पित जैन एवं सोनू सोनकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा व्यापारी संघ बरेला के अध्यक्ष मुकेश साहू एवं समस्त कार्यकारिणी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, समस्त पार्षदों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों की संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी बरेला निवासी राहुल चौरसिया ने जीती। द्वितीय पुरस्कार हीरो डीलक्स बाइक जमुनिया निवासी अरविन्द कुशवाहा के नाम रहा। तृतीय पुरस्कार के रूप में तीन एसी जबलपुर निवासी ज्योति चक्रवर्ती, रांझी निवासी आरती चक्रवर्ती एवं कुड़ारी उमरिया निवासी पुष्पा अग्रवाल ने अपने नाम किए। वहीं चतुर्थ पुरस्कार के रूप में चार ओप्पो 5G मोबाइल श्यामा नामदेव, अनीता गौड़, यशवंत डहरवाल एवं शशि तिवारी को प्राप्त हुए। पुरस्कार जीतने वाले ग्राहकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर नेहा ज्वेलर्स के संचालक विशाल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपहार योजना 18 अक्टूबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक संचालित की जा रही है। योजना का सबसे बड़ा आकर्षण आगामी 11 फरवरी को आयोजित होने वाला मेगा ड्रॉ है, जिसमें ग्राहकों को एक मारुति वैगनआर कार, एक टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी, एक हीरो डीलक्स बाइक, तीन एसी, चार 5G मोबाइल एवं 100 एरिस्टोक्रेट सूटकेस सहित अनेक आकर्षक उपहार जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
व्यापारी संघ के संरक्षक अरविन्द तिवारी के कुशल संचालन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्राहकों ने नेहा ज्वेलर्स की इस अनूठी पहल की जमकर सराहना की। नेहा ज्वेलर्स की इस उपहार योजना ने बरेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों में भी विशेष उत्साह पैदा किया है। प्रथम चरण की शानदार सफलता के बाद अब सभी की निगाहें 11 फरवरी को होने वाले मेगा ड्रॉ पर टिकी हैं।
Continue With Google
Comments (0)