आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहर में 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां पूरे चरम पर हैं। पूरे संस्कारधानी में बाप्पा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कैंट स्थित सदर बाजार में भी बाप्पा के स्वागत के लिए पूरा बाजार सज-धजकर तैयार हो चुका है। अपने 38वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी तिलक गणेश उत्सव समिति (सदर बाजार, गली नंबर 7) ने 'सदर बाजार के राजा' के आगमन और स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

13 सितंबर की शाम 7 बजे होगा भव्य स्वागत
समिति की ओर से जानकारी दी गई है कि 13 सितंबर की शाम 7 बजे 'सदर बाजार के राजा' का भव्य आगमन होगा। इस अवसर पर गणेश चौक, सदर बाजार में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहेगा।

समिति ने की अपील
तिलक गणेश उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 13 सितंबर की शाम 7 बजे अधिक से अधिक संख्या में सदर गणेश चौक पहुंचकर बाप्पा का स्वागत एक नए और भव्य अंदाज में करें।