आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 1 नवंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही “वोट बचाओ – देश बचाओ” महारैली में सहभागिता करने के लिए आज जबलपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गोंडवाना एक्सप्रेस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेसजन लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मूल भावना की सुरक्षा तथा मताधिकार की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस ताकत की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर देशभर के कांग्रेसजन दिल्ली के रामलीला मैदान में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि जबलपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता यह दर्शाती है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ मैदान में खड़ा है। दिल्ली रैली में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता अतुल बाजपेयी,मनीष चंसोरिया,सरबजीत सिंह रील, आरिफ वेग, रितेश गुप्ता, आज़म अली खान, रामेश्वर गिरी, विवेक यादव, babbu यादव, ललित सोनी आदि के साथ सेंकड़ों कॉंग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रबाना हुए।
Continue With Google
Comments (0)