आर्य समय संवाददाता जबलपुर। आगामी 2 नवंबर को जबलपुर शहर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा आयोजित की जा रही है। शहीद स्मारक गोलबाजार से शुरू होने वाली इस पदयात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से शामिल होंगे। इस आयोजन को सर्वस्पर्शी और भव्य बनाने के लिए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और प्रशासनिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
मंत्री राकेश सिंह ने निजी विद्यालयों, कोचिंग संचालकों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों, खेल संगठनों, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों, हाईकोर्ट व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आईएमए (IMA), कैट (CAIT), जीतो (JITO), सी.ए. एसोसिएशन, टैक्स बार, होटल व हॉस्पिटल एसोसिएशन, बिल्डर्स और ऑटोमोबाइल एसोसिएशन सहित कई प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।
विपक्ष पर मंत्री का पलटवार
बैठक को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि देश के विपक्षी दलों द्वारा लोकतंत्र के नाम पर अराजकता और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका जवाब देने और देश की एकता व लोकतंत्र की रक्षा का संदेश देने के लिए जबलपुर का हर वर्ग इस पदयात्रा में शामिल होगा।
Continue With Google
Comments (0)