आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहर में जनहित एवं सामाजिक मुद्दों को मजबूती देने के उद्देश्य से 'जन कल्याण संघ' की प्रेस वार्ता एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रोहित कुरील के नेतृत्व तथा संस्थापक सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए एक बड़े अभियान की नींव रखी गई।
प्रेस वार्ता के दौरान संघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के आगामी विज़न और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अस्पतालों की दुर्दशा और मरीजों के हक के लिए चलेगा अभियान
कार्यक्रम के दौरान जन कल्याण संघ ने आधिकारिक रूप से “अस्पताल सुधारो अभियान” की शुरुआत की घोषणा की। पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत शासकीय एवं निजी अस्पतालों में मरीजों व उनके स्वजनों को आने वाली व्यावहारिक परेशानियों, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों को स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
आयोजन में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संजय वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एड. रोहित कुरील, एड. विकास सोनी, एड. रोबिन जैन, एड. इमरान अहमद, एड. समर सिंह राठौर, एड. आनंद चौधरी, एड. आशीष शिवहरे, एड. अभिरूप चंसोरिया, फिरोज ख़ान, एड. अंकित पटेल, एड. अंकित ठाकुर, एड. कमलेश पटेल, परवेज़ अख़्तर, एड. मोहसिन उस्मानी, शोएब ख़ान, शोएब मंसूरी एवं रोहित नामदेव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)