आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक (SP) संपत उपाध्याय के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के आदतन अपराधियों, गुंडों, निगरानी बदमाशों और बाउंड ओवर किए गए व्यक्तियों की परेड कराने के निर्देश दिए गए थे।
इसी कड़ी में सोमवार को पनागर थाने में दर्ज सूची के अनुसार आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों को तलब किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उनकी उपस्थिति दर्ज कर सभी से डोजियर भरवाए और कड़ी हिदायत देते हुए समझाइश दी।
पनागर थाना प्रभारी ने बताया कि इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की वर्तमान स्थिति और उनकी दिनचर्या की जांच करना है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वर्तमान में ये लोग किन गतिविधियों में संलिप्त हैं और क्या काम कर रहे हैं। सत्यापन प्रक्रिया के साथ-साथ सभी अपराधियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि में पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Continue With Google
Comments (0)