आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गौर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सालीवाड़ा (गौर) से एक मासूम बच्चे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ध्रुव गौड़ (पिता रवि गौंड) आज दोपहर लगभग 12 बजे से अचानक गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
गौर चौकी में गुमशुदगी दर्ज, पुलिस टीमें सक्रिय
घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने गौर चौकी में बालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामला दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बच्चे की तलाश में संभावित स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
परिजनों ने की मदद की अपील
परिजनों ने आम जनता और क्षेत्रीय लोगों से बच्चे की खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग मिलता है, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर परिजनों को सूचित करें:
📞 संपर्क नंबर: 9827710797
Continue With Google
Comments (0)