आर्य समय संवाददाता, ​जबलपुर। शहर के ओमती थाना अंतर्गत झूलेलाल मंदिर के पास गाड़ी पार्क करने की बात पर उड़िया और सोनकर समाज के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी करना बताया जा रहा है। क्षेत्र के निवासियों का यह भी आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे आए दिन इस प्रकार के विवाद की स्थिति निर्मित होती है।घटना के बाद उड़िया और यादव समाज के आक्रोशित लोगों ने ओमती थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

​सीएसपी ने बताया कि उड़िया समाज और सोनकर समाज के बीच विवाद की खबर मिलते ही पुलिस बल तत्परता से मौके पर पहुंचा। विवाद में घायल हुए लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फरियादी पक्ष थाने में मौजूद है और उनकी शिकायत पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
​इसके अलावा, क्षेत्र में बम चलने की चर्चाओं पर सीएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा इन दावों की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।