आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। चेरीताल स्थित शासकीय स्कूल (कक्षा पहली से बारहवीं तक) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक स्कूल परिसर में घुस आया और जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आरोपी युवक ने न केवल स्कूल में तोड़फोड़ की, बल्कि स्कूल के कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड को भी आग के हवाले कर दिया। वो तो गनीमत है कि आज स्कूल में अवकाश होने के चलते विद्यार्थी नहीं थे।
छत पर चढ़कर फेंकने लगा सामान
स्कूल की उच्च माध्यमिक शिक्षिका आशा यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पड़ोसियों के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोई लड़का स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही जब वे भागते हुए मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि स्कूल के कई रिकॉर्ड जले हुए हैं और चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा है। शिक्षिका के मुताबिक, आरोपी युवक स्कूल की छत पर चढ़ गया और नीचे उतरने के बजाय वहीं से सामान फेंक-फेंककर मारने लगा।
पुलिस मौके पर, युवक को पकड़ने की कोशिश
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम छत पर चढ़े युवक को नीचे उतारने और काबू में करने का प्रयास कर रही है। युवक लगातार एक जगह से दूसरी जगह कूद रहा है, जिससे उसे पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल युवक की पहचान और उसके इस कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Continue With Google
Comments (0)