आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। थाना तिलवारा क्षेत्र के चूल्हा गोलाई के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने पिता के निधन के बाद डेड बॉडी लेकर गृह ग्राम लौट रहा था।
पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात करीब 10 बजे की है। मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम डोंगरिया निवासी संतोष कुशराम (पिता गुड्डू कुशराम) के पिता सुखसागर में इलाजरत थे, जिनका निधन हो गया था। संतोष अपने पिता का शव लेकर गृह ग्राम डोंगरिया जा रहे थे, तभी चूल्हा गोलाई के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के संबंध में परिजन फजल सिंह ने बताया कि संतोष खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करते थे। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद वे लोग वापस घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
तिलवारा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आगे की जांच कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पतासाजी और तलाश की जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)