आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के मानस भवन में रविवार को ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना और संगठनात्मक सामर्थ्य का ऐसा विराट दृश्य देखने को मिला, जिसने वैवाहिक परिचय सम्मेलनों के लिए एक नई मिसाल कायम कर दी। ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित मुख्य युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। मानस भवन का सभागार ही नहीं, पूरा परिसर समाजजनों से खचाखच भर गया। स्थिति यह रही कि बैठने की जगह उपलब्ध न होने पर भी अनेक लोग खड़े रहकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस भव्य आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि सम्मेलन में एक ही दिन में 168 वैवाहिक रिश्ते तय हुए, लगभग 600 नए वैवाहिक बायोडाटा पंजीयन हेतु प्राप्त हुए तथा 200 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच पर आकर स्वयं अपना परिचय प्रस्तुत किया। महासभा की वैवाहिक परिचय पत्रिका 'नवजीवन' का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया, जिसमें 1101 विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय संकलित हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सभा के विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, स्वस्तिवाचन, गणेश पूजन एवं भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का सम्मान एवं उद्बोधन हुआ। मंच से युवक-युवतियों ने अपने परिचय, शिक्षा एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि से उपस्थित समाजजनों को अवगत कराया। प्रत्येक प्रतिभागी का महासभा के पदाधिकारियों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह रहे तथा अध्यक्षता उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने की। विशिष्ट अतिथियों में सांसद पं. आशीष दुबे, पनागर विधायक सुशील तिवारी 'इंदु महाराज', जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन 'गुड्डा', मध्यप्रदेश के उप महाधिवक्ता एड. विवेक शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पं. सौरभ शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पं. अमरीश मिश्रा, उपसभापति पं. अयोध्या तिवारी, पार्षद सत्येंद्र चौबे, अदिति अतुल बाजपेई, डॉ. सुभाष तिवारी, पं. संतोष दुबे, प्रिया संजय तिवारी, जीतू पटवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज पटेरिया, सुशील शुक्ला, महासभा संरक्षक एड. सुधीर नायक, प्रीति बाजपेई, पं. अशोक मानोध्य, इंजीनियर आर.आर. दुबे, हाईकोर्ट बार काउंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. विश्वास पालिया, जिला बार संघ अध्यक्ष एड. मनीष मिश्रा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं. संतोष मिश्रा, ब्राह्मण एकता मंच अध्यक्ष पं. राम दुबे, योगेंद्र दुबे एवं कपिल दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाज की प्रतिष्ठित विभूतियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
अनेक जिलों और राज्यों से पहुंचे विवाह योग्य युवक-युवतियां
इस सम्मेलन में जबलपुर के अतिरिक्त दमोह, कटनी, सागर, सतना, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, रीवा सहित मध्यप्रदेश के अनेक जिलों तथा रायपुर, बिलासपुर, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से युवक-युवतियां और उनके परिजन पहुंचे। बाहर से आने वाले परिवारों के लिए पृथक पंजीयन एवं मार्गदर्शन काउंटर की व्यवस्था की गई थी। महासभा की ओर से पंजीयन, मार्गदर्शन, अतिथि सत्कार एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पं. राजेश तिवारी का विशेष सम्मान किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने आयोजन को और भी आकर्षक बनाया।
मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने बनाया आयोजन ऐतिहासिक
इस विराट आयोजन की सफलता के पीछे महासभा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कई महीनों की अथक मेहनत, समर्पण और सेवाभाव रहा। विशेष रूप से महिला सभा की मातृशक्ति ने पंजीयन, अतिथि सत्कार, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारी को सामाजिक सेवा का अवसर मानकर निभाया।
महासभा के संस्थापक पं. वीरेंद्र तिवारी ने समापन उद्बोधन में सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, मातृशक्ति, पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महासभा का उद्देश्य केवल युवक-युवतियों का परिचय कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार को एक विश्वसनीय वैवाहिक मंच प्रदान करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत सामाजिक संबंधों का निर्माण करना है। एक ही दिन में 168 रिश्तों का तय होना महासभा के वर्षों के प्रयासों और समाज के विश्वास की सार्थक परिणति है।
आयोजन में संस्थापक पं. वीरेंद्र तिवारी, अध्यक्ष पं. मुन्नालाल दुबे, महासचिव पं. दिलीप दुबे, प्रदेश अध्यक्ष पं. अरुण मिश्रा, प्रदेश सचिव पं. विनय मोहन मिश्रा, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीरा दुबे, सचिव श्रीमती रेणुका तिवारी, जबलपुर महिला अध्यक्ष श्रीमती जागृति शुक्ला, सचिव श्रीमती शोभना तिवारी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे 'मानव', अरविन्द तिवारी गौरी शंकर पांडे, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे बरेला ,विधि परिषद अध्यक्ष एड. शुभम तिवारी, योगेश दुबे ,पं.माधव शर्मा,ज्ञानू प्यासी, प्रभात दुबे, दिलीप पचौरी, सचिव श्रीमती रेणुका तिवारी, नवयुवक सभा अध्यक्ष पं. विवेक दुबे, सचिव पं. अभ्युत बाजपेई, सांस्कृतिक सभा अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी शर्मा तथा पंचायत सभा के पं. अशोक मिश्रा 'पप्पा जी महाराज', एड. पी.के. तिवारी, विवेक बबेले पाटन ,पं. रामकुमार व्यास, पं. सोहनलाल तिवारी एवं पं. आनंद शुक्ला सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
168 रिश्तों की नई शुरुआत और सैकड़ों परिवारों की उम्मीदों के साथ संपन्न हुआ यह सम्मेलन जबलपुर ही नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज के लिए सामाजिक एकता, सामूहिक प्रयास और सेवा-संकल्प का प्रेरक उदाहरण बन गया।
Continue With Google
Comments (0)