आर्य समय संवाददाता, बरेला। मानकुवारी हंसा हायर सेकेंडरी स्कूल, बरेला के 6 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता–2026 के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर जिले में 26 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में कार्तिक बर्मन (कक्षा 8वीं, अंग्रेजी माध्यम), सुरुचि नामदेव (कक्षा 10वीं, अंग्रेजी माध्यम), राज चक्रवर्ती (कक्षा 11वीं, हिंदी माध्यम), श्रद्धा बैरागी (कक्षा 11वीं, अंग्रेजी माध्यम), रेशु सिंह मसराम (कक्षा 12वीं, अंग्रेजी माध्यम) एवं प्रियांशी गौड़ (कक्षा 12वीं, अंग्रेजी माध्यम) शामिल हैं।

ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक जयराज चौधरी के मार्गदर्शन में नियमित रूप से गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। कठिन परिश्रम, अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं बेहतर खेल तकनीक के माध्यम से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल को निखारा, जिसका परिणाम उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन के रूप में मिला।

इस उपलब्धि पर संचालक समिति के सचिव एस. मसीह,अध्यक्ष वैभव जोशुवा , प्राचार्या श्रीमती ई. एस. जोशुवा एवं प्राचार्या नम्रता जोशुवा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।