आर्य समय संवाददाता, बरेला। अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बरेला पुलिस द्वारा लगातार दबिश एवं क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 नवंबर को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जुनवानी में राहुल पटेल के खेत में बनी टपरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक युवक मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित रैकवार पिता देवीसिंह रैकवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी राम मंदिर, बल्देवबाग चौराहे के पास, संदीप केशरवानी के किराये के मकान में रहना, थाना कोतवाली जिला जबलपुर बताया। युवक से टपरिया में आने का कारण पूछने पर उसने राहुल पटेल से मिलने आना बताया।

संदेह होने पर गवाहों राहुल पटेल एवं पुलिस आरक्षक 958 अटल जंघेला की उपस्थिति में युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पीतल एवं कत्थई रंग की लकड़ी की मूठ वाला एक धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ, जिसकी कुल लंबाई 9.5 इंच बताई गई है। चाकू रखने का लाइसेंस मांगने पर आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने विधिवत जप्ती कार्रवाई करते हुए ई-साक्ष्य के माध्यम से वीडियोग्राफी कर चाकू जब्त किया तथा आरोपी को धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी के साथ मिली सफेद रंग की स्विफ्ट कार के संबंध में भी पूछताछ की गई। वाहन की जांच पीएसओ मशीन के माध्यम से करने पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP20ZS 4061, इंजन नंबर ZA2EPA045025 एवं चेसिस नंबर MBHZCDESKRG148801 पाया गया। वाहन को भी विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संगीता सिंह, उपनिरीक्षक यादवेन्द्र गिरी, प्रधान आरक्षक 2566 मुकेश मसराम, आरक्षक 346 सिद्धार्थ दुबे, विशेन सनोडिया,राम मिलन बडकढे, अविनाश सिंह,तथा क्राइम ब्रांच की टीम से सहायक उपनिरीक्षक प्रशांत सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 958 अटल जंघेला, आरक्षक 1227 राजेश मात्रे, आरक्षक 2145 राजेश मिश्रा एवं आरक्षक 886 सतेन्द्र विशेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।