आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। नए साल का स्वागत करने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ आम और खास हर कोई तैयार है। युवा वर्ग आज की रात के लिए अधिक उत्साहित दिख रहा है। शहर के चुनिंदा होटल-पैलेस आदि में नए साल की पूर्व रात्रि में विशेष आयोजन के साथ ही विभिन्न पार्टी आदि का आयोजन भी होगा। वर्ष 2024 को हर कोई यादगार और आने वाले साल 2025 के स्वागत के लिए प्लानिंग कर चुका है। इधर पुलिस अफसरों ने सुरक्षा प्रबंध को लेकर प्लानिंग करते हुए आज शाम 7 बजे से नए साल की दरम्यिानी रात 3 बजे तक पुलिस बल को सड़कों पर रहने एवं प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि नए साल के स्वागत के उत्साह में किसी भी तरह की गड़बड़ी या हुडदंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शहर के प्रमुख मार्ग एवं चौराहे पर खड़ी पुलिस रात 11 बजे के बाद शराब पीकर वाहन चलाने वाले या फिर शराब साथ में लेकर जाने वालों पर कार्रवाई करेगी।
Jabalpur News: न्यू ईयर जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी नजर, 900 का पुलिस बल तैनात... आईजी, डीआईजी के साथ एसपी-एएसपी उतरेंगे फील्ड पर
Jabalpur News: An eye will be kept on those who create ruckus in the name of New Year celebrations, police force of 900 deployed... SP-ASP along with IG, DIG will enter the field.
Continue With Google
Comments (0)