आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मदन महल थाना के पास स्टेशन रोड पर सुबह-सुबह शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने पत्थर चलाना शुरु कर दिए। आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई लेकिन उसके हाथ में पत्थर देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
जिन लोगों की कारें सड़क पर खड़ी थी, सबसे ज्यादा सांसे उनकी ऊपर-नीचे हो रही थी, उन्हें यह भय सता रहा था कि कहीं पत्थर से उनकी कार का कांच न फूट जाए। हालाकि एक पुलिस कांस्टेबल और कुछ लोग हिम्मत करके उसके पास गए और उसे पकड़ लिया।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/ZbPthDx3zqA" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
पत्थरबाजी के कारण थोड़ी देर के लिए मार्ग के दोनों तरफ का यातायात भी बाधित रहा। कुछ लोगों ने शराबी की हरकतों का वीडियो भी मोबाइल में कैद किया, जो कि अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
Continue With Google
Comments (0)