आर्य समय संवाददाता जबलपुर। सोमवार की रात मदन महल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ओवर लोड मालगाड़ी ओ एच ई लाइन से जा टकराई। हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक लाइन के मालगाड़ी से टकराते ही तेज चिंगारी के धमाके हुआ। जिससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।
वहीं तत्काल स्टेशन पर मौजूद रेलवे स्टाफ, जीआरपी और आरपीएफ एक्शन में आ गए। करंट फैलने की आशंका के चलते प्लेटफॉर्म को खाली करा लिया गया। वहीं दमकल वाहन भी स्टेशन पहुंच गए। इस दौरान ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा।
रेलवे प्रबंधन इस घटना के कारणों की जांच में लगा हुआ है। पुलिस का कहना है कि चिंगारियां OHE लाइन से टकराने के कारण निकलीं थीं या शॉर्ट सर्किट से, यह जांच के बाद ही सामने आएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की आंतरिक जांच की जा रही है।
रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस सतर्कता ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।मालगाड़ी जबलपुर से इटारसी जा रही थी। रेलवे प्रबंधन को उम्मीद है कि जांच से स्पष्ट होगा कि यह हादसा क्यों और कैसे हुआ।
Continue With Google
Comments (0)