आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में 28 दिसंबर को बत्रा आॅडिटोरियम में वैवाहिक विवादों में संघर्ष समाधान के लिए मध्यस्थता (मेडीयेशन) की महत्वपूर्ण भूमिका पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का संचालन डॉ नीना खरे, एमए, एलएलबी, जो एक प्रतिष्ठित मध्यस्थ (मीडिएटर) एवं पारिवारिक कानूनों की विशेषज्ञ के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत जनरल आॅफिसर कमांडिंग मध्य भारत एरिया और राजलक्ष्मी शेखावत जोनल अध्यक्षा परिवार कल्याण संगठन मध्य भारत एरिया उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में लगभग 300 अधिकारी, जेसीओ, जवान और उनके परिवार शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैवाहिक विवादों को सुलझाने के लिए एक प्रभावी प्रावधान के रूप में मध्यस्थता को बढ़ावा देना था ।
Continue With Google
Comments (0)