आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिए गए एक बयान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज हुई एफआईआर ने हंगामा खड़ा कर दिया है। दिल्ली से लेकर जबलपुर तक आंदोलन, पुतला दहन हो रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा के नेता और मंत्री संविधान का मज़ाक उड़ा रहे हैं अब तो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी अपमान कर रहे हैं। वहीं सत्य और न्याय की बात करने पर झूठी एफ.आई.आर.दर्ज करवाते हैं।

जिसके विरोध में  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय के समीप घंटाघर चौक पर गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर जलाए। 

जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने मांग रखी है कि जब तक इस देश के गृहमंत्री समूचे देश के सामने संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चरणों में सर रखकर माफी नहीं मांगते हैं और अपनी संसदीय सीट से इस्तीफा नहीं देते हैं। तब तक कांग्रेस लगातार आंदोलन करने बाध्य रहेगी।

 प्रदर्शन में मुख्य रूप से जबलपुर के सह प्रभारी लक्ष्मण सिंह, दिनेश यादव, विनय सक्सेना, राजेश तिवारी, अमरीश मिश्रा, राजेश सोनकर, गुड्डू चौबे, संतोष पंडा, गुड्डू नवी, राजेश यादव, झल्लेलाल जैन,प्रवीण चौहान, रितेश बंटी गुप्ता,निलेश जैन,कौशल्या गोटिया, कमलेश यादव, इंदिरा तिवारी, रुक्मणी गोटिया, भावना निगम, उमा मरावी, रामां ठाकुर,अभिषेक यादव, अजय रावत, भारत पटेल, राजेश यादव, विक्रम सिंह, विक्रम सिंह, मदन लारिया, रविंद्र गौतम, मुकेश राठौर, असलम खान, इमरान हुसैन आदि कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।