आर्य समय संवाददाता जबलपुर। सोमवार तड़के करीब 5 बजे कुंभ से लौट रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं का वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा जबलपुर के पहरेवा इलाके में खितौला थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि, प्रयागराज से जबलपुर जा रही तेज रफ़्तार वाहन पहले डिवाइडर से टकराया इसके बाद पेड़ से टकराते हुए गलत साइड पर पहुंच गया। यहां गाड़ी की टक्कर जबलपुर से कटनी जा रही बस से हो गई। इस हादसे में जहां 6 लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे में मारे गए सभी लोग कर्नाटक के गोकक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार भी कर्नाटक की ही है। मृतकों के नाम विरुपाक्षी गुमेती, बासवराज कुराती, बालचंद्र और राजू हैं। दो मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घायलों के नाम सदाशिव और मुस्ताफ हैं। दोनों घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
https://www.instagram.com/reel/DGcUHCeok86/?igsh=NjltYzI2NXZuN2I3
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि तूफान कार (KA 49 M 5054) प्रयागराज से जबलपुर की ओर आ रही थी। सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र में सुबह लगभग 5 बजे कार डिवाइडर तोड़कर गलत साइड में चली गई। सामने से आ रही बस (MH 40 CM 4579) से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Continue With Google
Comments (0)