आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सिहोरा के दर्शनी गांव के पास बुधवार रात एक ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है। वाहन में सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने दोनों को सगे भाई होना बताया है।

सिहोरा पुलिस ने बताया कि रात 9 बजे दर्शनी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मनसकरा निवासी जैत गोंटिया की मौत हो गई है। वहीं, जितेश गोटिंया उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाई खेत से कटाई के बाद घर लौट रहे थे।

इस दौरान दर्शनी गांव के पास तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से घायल हुए दोनों भाईयों को सिहोरा चिकित्सालय ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच करने के बाद जैत को मृत घोषित कर दिया। मौके पर गोलू की जांच करने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल रिफर कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की छानबीन कर रही है।