आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले में आज कैंट बोर्ड व रक्षा संपदा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। दल बल के साथ पहुंची संयुक्त टीम ने सदर जायसवाल पेट्रोल पंप के पीछे बंगला नंबर 25 चंसोरिया कंपाउंड में चल रहे अवैध निर्माण को धराशाही कर दिया। इस दौरान आर्मी की क्यूआरटी को भी मौके पर तैनात किया गया था,ताकि किसी भी प्रकार की काननू व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। वहीं सुबह-सुबह हुई इस कार्यवाही से पूरे सदर क्षेत्र में हडकंप में माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सदर मेनरोड स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप के पीछे बंगला नंबर 25 चंसोरिया कपांउड में करीब दो से तीन हजार वर्ग फीट भूमि में अवैध निर्माण किया जा रहा था। उक्त निर्माण की शिकायत जैसे ही रक्षा संपदा अधिकारी नेहा गुप्ता तक पहुंची तो वे एक्शन में आ गई। उन्होने ने तत्काल कैंट बोर्ड के इंजीनियर ,अन्यांक्रति दल व डीईओ कार्यालय के अमले को मौके पर भेजा। शिकायत सही पाए जाने पर निर्माण को आज आर्मी क्यूआरटी की सुरक्षा में धाराशाही किया जा रहा है। बताया जाता है कि उक्त भूमि पर उमर खैयाम नाम से रेस्टोरेंट आहता हुआ करता था। जिसे 2016 में रक्षा संपदा विभाग ने सील कर दिया गया था।