आर्य समय संवाददाता जबलपुर। 2017-18 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली ईशिका तनेजा (31) अध्यात्म की राह पर चल पड़ी हैं। मंगलवार को जबलपुर पहुंची ईशिका तनेजा ने गुजरात के द्वारका धाम शारदा मठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह काफी समय से भटक रही थीं। सोच रही थी कि किस दिशा में जाएं। अब गुरु मिल गए हैं। ईशिका ने कहा कि अगर भगवान को पाना है, तो गुरु ही रास्ता दिखाते हैं।
ईशिका ने कहा अब सनातन धर्म के लिए काम करना है। ईशिका ने कहा नाम कमाने से ज्यादा धर्म कमाना सही है, लोगों की मदद करना सही है। गौरतलब है कि मिस इंडिया पेजेंट में मिस पॉपुलेरिटी और मिस ब्यूटी विद ब्रेन का खिताब जीत चुकी ईशिका को 26 जनवरी 2016 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा "भारत की 100 सफल महिला" के राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 27 जनवरी, 2018 को ईशिका ने मलेशिया में मिस वर्ल्ड टूरिज्म बिजनेस वूमेन ऑफ द वर्ल्ड का ताज भी पहना था।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/VJwxvHKI4xA" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी ईशिका का अब फिल्म इंडस्ट्री से मोह भंग हो चुका है।उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह चुकी हूं। वहां सुख-शांति बिल्कुल भी नहीं है। ओटीटी आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री अलग ही दिशा में जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)