आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रविवार गणतंत्र दिवस की दोपहर माढ़ोताल थाना अंतर्गत जबलपुर के थोक फटाका बाजार में भीषण आग लग गई। पटाखा बाजार से उठता काला धूंआ और धमाकों से पूरा कठौंंदा गूंज गया। दहशत में लोग सड़कों पर आ गए। वहीं सोशल मीडिया पर घटनाक्रम से जुड़े कई वीडियो भी वायरल होने लगे।
घटना की सूचना लगते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए। वहीं शाम होते-होते कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पटाखा बाजार जा पहुंचे। हालांकि फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और लगातार आग बुझाने की कार्यवाही जारी रखते हुए आग पर काबू पा लिया गया।
https://www.instagram.com/reel/DFSdq2jslG3/?igsh=MWloeGx3eTM5Y2NjYg==
वीडियो
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि 4 दुकानों में आग लगी थी। परंतु जल्दी प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया और आग पर लगभग काबू पाया जा चुका है। इस घटना की जांच की जा रही है कि आखिर आग कैसे लगी। इसके साथ ही इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की कोई खबर नहीं है। वहीं नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है।
Continue With Google
Comments (0)