आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। हिमालय की बर्फीली वादियों से टकराकर आ रहीं सर्द हवाओं से समूचे सूबे सहित जबलपुर बीते 2 दिनों से शीतलहर की चपेट में है। रात तो रात दिन में भी चल रहीं सर्द हवाएं लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रही हैं। घर-घर में सदी-खांसी, मौसमी बुखार और विंटर वायरल का प्रकोप देखा जा रहा है।इधर मौसम विदों ने हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ तापमान में और गिरावट की आशंका जाहिर की है।
स्थानीय मौसम वेधशाला में आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। डाक्टरों ने बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को ठंड से खास बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शीतलहर से बचाव के लिए कान ढंककर ही रहें। सुबह एक दम से बिस्तर न छोड़ें एवं गर्म पानी का सेवन करना हितकर रहेगा।
Continue With Google
Comments (0)