आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। वाहन निर्माणी जबलपुर (VFJ ) फैक्ट्री के खंडहर हो चुके क्वार्टर में छिपकर आधा दर्जन बदमाश रांझी स्थित यूको बैंक में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर बदमाशों को दबोच कर उनके पास से 1 देसी पिस्टल, 3 तलवार, 1 रोड और 1 चाइना चाकू जप्त किया है।
सब इंस्पेक्टर एमएल बिहूनिया ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी कि व्हीएफजे अस्पताल के सामने खंडहर हो चुके क्वार्टर में कुछ बदमाश छुपे हैं। जो कि किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की 4 टीमों ने छापामारी करते हुए बदमाशों को दबोच लिया।
पुलिस ने उक्त खंडहर से पुरानी बस्ती झंडा चौक निवासी शनि जांगड़े, मनमोहन नगर रांझी निवासी अमन केवट, फक्कड़ बाबा मंदिर निवासी अंकित गिराय, कारण गिराय, गंगा मैया निवासी अंशुल मालिक और अंशु रक्षा नगर कॉलोनी निवासी गोविंद कोल को पकड़ा और उनके कब्जे से हथियार बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बैंक में डकैती डालने की योजना का खुलासा किया।
Continue With Google
Comments (0)