आर्य समय संवाददाता जबलपुर। रांझी तहसील कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता रंजना दुबे और वकील राजेश मिश्रा उर्फ राजेंद्र मिश्रा के बीच हुए कथित विवाद उसका वीडियो वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पीड़िता ने भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ रांझी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता रंजना दुबे (निवासी चंपा नगर मानेगांव, लाला लाजपत राय वार्ड, रांझी) ने बताया कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और जनमानस के कार्यों के सिलसिले में उनका सरकारी कार्यालयों में आना-जाना रहता है। घटना के दिन वह रांझी तहसील कार्यालय गई थीं, जहां उनके पति बाहर बैठे हुए थे। उसी दौरान वकील राजेश मिश्रा उर्फ राजेंद्र मिश्रा ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और गंदे इशारे किए।
इतना ही नहीं, चिल्लाते हुए कहा कि "तू तहसील कैसे आई, तुझे जूते मार कर भगाऊंगा" और धमकी दी कि यदि वह दोबारा रांझी तहसील आईं तो उन्हें जूते उतार कर मारेंगे व उनकी हत्या कर देंगे। शिकायत में आरोप है कि पीड़िता को "दलाल" जैसे अशील शब्दों से पुकारा गया तथा झूठे केस में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी गई।
इसके अलावा, आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन
घटना के विरोध में और पीड़िता के समर्थन में एमआईसी सदस्य एवं पार्षद दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सेंगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं रांझी थाने पहुंचे। पार्षद दामोदर सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संस्कारित हैं और किसी भी बहन के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना बेहद निंदनीय है।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रंजना दुबे की ओर से तहसील कार्यालय में राजेंद्र मिश्रा द्वारा अभद्रता करने और वीडियो वायरल कर बदनाम करने संबंधी लिखित शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने आवेदन को स्वीकार कर लिया है और इस मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Jabalpur News: रांझी तहसील कार्यालय में महिला और वकील के बीच विवाद का मामला गर्माया, भाजपा पार्षदों के साथ महिला पहुंची थाने
Continue With Google
Comments (0)