आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। राष्ट्रीय यादव महासभा ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयानों पर तीखा विरोध जताया है। महासभा ने जबलपुर में प्रदर्शन करते हुए एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
आरोप है कि लोकप्रियता के नशे में चूर होकर शास्त्री सनातन आस्था के केंद्र भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप और उनकी लीलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे करोड़ों सनातन प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं। महासभा के नेताओं का कहना है कि हिंदू परंपरा में भगवान कृष्ण और राम को एक ही शक्ति का रूप माना गया है, ऐसे में एक अवतार को दूसरे से अलग बताकर समाज में भ्रम फैलाना पूरी तरह गलत है।
कथाओं के बहिष्कार का ऐलान
राष्ट्रीय यादव महासभा के राम रतन यादव ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो समाज उग्र आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम शुरू करेगा और धीरेंद्र शास्त्री की कथाओं का पूर्ण बहिष्कार करेगा। साथ ही, समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी संकल्प लिया है कि जो लोग अनजाने में उनकी कथाओं में जा रहे हैं, उन्हें जागरूक कर वहां जाने से रोका जाएगा।
राम रतन यादव ने बताया कि आज जबलपुर में ज्ञापन सौंपकर धीरेन्द्र शास्त्री पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। और अगर उन पर एफआईआर दर्ज नहीं होती तो इसका चरणबद्ध कार्यक्रम हम लोग घोषित करेंगे।
Continue With Google
Comments (0)