आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी उमेश गुलानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 9 सितंबर की है।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक, आवेदक सुरेश कोल और उनके भतीजे अंशुल पर कुछ लोगों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर रांझी थाने में चार आरोपियों—अनिकेत, साहिल, शिवम और रचित कोल (सभी निवासी मढ़ोताल)—के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
दो आरोपी गिरफ्तार, चाइना चाकू जब्त
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, अनिकेत कोल (पुत्र पुरुषोत्तम कोल) और साहिल उर्फ बिट्टू कोल (पुत्र धर्मेंद्र कोल) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चाइना चाकू भी जब्त कर लिए हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई और आरोपियों की धरपकड़ में एसआई रविंद्र दुदवा, ए.एस.आई. मनीष जाटव, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार, चंद्रभान सिंह, आरक्षक अजय तक, मनीष अहिरवार और अभिषेक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी मुस्तैदी से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से साहिल उर्फ बिट्टू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसके खिलाफ पहले से ही मारपीट के 3-4 मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य थानों से भी आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Jabalpur News: हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, दो चाइना चाकू बरामद
Continue With Google
Comments (0)