आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जबलपुर की रांझी और खमरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि रांझी और खमरिया थाने के सीमावर्ती क्षेत्र (खेरमाई के पास) में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है।

5000 लीटर लाहन किया गया नष्ट
सीएसपी सतीश साहू के अनुसार, कुछ महीने पहले भी इसी क्षेत्र में दबिश देकर लगभग 20-25 हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया था। इस बार की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 5000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया है।

कुल 5 प्रकरण हुए दर्ज
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 5 नए प्रकरण दर्ज किए हैं।

खमरिया थाना क्षेत्र: कच्ची शराब के अवैध निर्माण को लेकर धारा 34(A) के तहत 2 प्रकरण कायम किए गए हैं।

रांझी थाना क्षेत्र: इसके अंतर्गत 32 लीटर अंग्रेजी शराब और 1 देसी शराब का प्रकरण सहित कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ रांझी और खमरिया पुलिस का यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।