खमरिया स्थित कालीबाड़ी खूंटाई मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भक्ति और आस्था का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। भाई दूज के पावन अवसर पर मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
आज से लगभग 52 साल पहले यानी सन 1974 में कालीबाड़ी खूंटाई खमरिया की पहली नींव रखी गई थी। तब से लेकर आज तक हर साल दीपावली के तीसरे दिन, यानी भाई दूज के पावन पर्व पर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्यू-टाइप, बी-टाइप और एन-टाइप का यह इलाका कभी खमरिया का एक बेहद चहल-पहल वाला क्षेत्र हुआ करता था, जो आज भले ही वीरान हो चुका है, लेकिन माता की शक्ति और भक्तों की अटूट आस्था आज भी उतनी ही प्रबल है।
स्थापना दिवस के इस खास मौके पर शहर भर से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों-हज़ारों श्रद्धालुओं को माता का प्रसाद (भोग) और चरणामृत वितरित किया गया।
खमरिया के कालीबाड़ी मंदिर में आस्था का सैलाब! 52वें स्थापना दिवस पर उमड़े हजारों भक्त
52 साल से चली आ रही परंपरा! खमरिया के मां कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
Continue With Google
Comments (0)