आर्य समय संवाददाता जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेई की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी,महासचिव राजेश दुबे की सहमति तथा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शुभम् शुक्ला, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने आज गुरुवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
कार्यकारिणी में जहां रघुनंदन शुक्ला को महासचिव बनाया गया। वहीं मंजेश उपाध्याय को प्रवक्ता का कार्यभार सौपा गया हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अमित नामदेव, प्रदीप खरे, अंकित उपाध्याय, सुनील सेन, सचिव ओम पाल, शाहनावज हुसेन बनाए गए हैं। जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी में अभी और पदो का विस्तार किया जाएगा।
जबलपुर संभागीय अध्यक्ष शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई की नवागत अध्यक्ष विनोद मिश्रा संगठन और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हुए नई ऊर्जा से सभी कार्य करेंगे।
Continue With Google
Comments (0)