आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अधारताल संजय नगर इंडस्ट्रीयल एरिया गुरुवार की सुबह सीओडी से आए स्क्रैप को वाहन से उतारने के दौरान हुए ब्लास्ट में एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही मौके पर आईजी, डीआईजी, एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी जा पहुंचे। वहीं डाॅग स्क्वाड की मदद से पूरे स्क्रैप गोदाम की सर्चिंग कराई जा रही है।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि अधारताल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कपिल जैन के स्क्रैप गोदाम में सुबह 10 बजे विस्फोट होने की सूचना मिली थी। इस विस्फोट में घायल हुए श्रमिक की मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में मौत हो गई है। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि स्क्रैप सीओडी से आया था। जिसे गोदाम मालिक ने छत्तीसगढ़ के वेंडर से खरीदा था। विस्फोट क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। मौके पर बम स्क्वाड को भी बुलाया गया है। गोदाम मालिक जैन बंधुओं को हिरासत में लिया गया है।
एडवोकेट विनय पांडे ने बताया कि जब यह कबाड़ उतारा जा रहा था उसी वक्त बम विस्फोट हो गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
देखिए वीडियो
Continue With Google
Comments (0)