आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गोल बाजार स्थित कपड़ा-खिलौना के लिटिल जंक्शन शो-रूम में  सुबह-सुबह लगी आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकान से निकल रहे तेज धुआं और आग की भयानक लपटों को देखकर पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड सहित दुकान संचालक को आग की सूचना दी। सुबह करीब 5:40 बजे 3 वाहन के साथ मौक पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्त के बाद भड़की आग को काबू किया। 2 घंटे की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद आग लगने का कारण सार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।

लिटिल जंक्शन के संचालक एसके सोनी ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 5:30 बजे दुकान के पड़ोस में रहने वाले परिवार का कॉल आया कि शो-रूम से आग निकल रही है। मौके पर पहुंचे तो फायर बिग्रेड की गाड़ियों से आग बुझाई जा रही थी। आग पूरी तरह से बुझने के बाद देखा तो अंदर रखे कपड़े और खिलौने पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके थे। दुकान में लाखों रूपए कीमत का सामान रखा हुआ था। आग में कितने का नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है।