आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहीं शीतलहर ने शहर को जकड़ सा लिया है। ठंड इतनी कि तापमान मापी में पारा भी ऊपर नहीं चढ़ पा रहा। आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। इसी के साथ 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहीं उत्तरी हवाओं से ठंड असहनीय सी हो गई थी। सुबह 11 बजे तक धूप का असर भी नहीं हो रहा था। पचमढ़ी में आज न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विदों ने अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार जाहिर किए हैं। इस दौरान शहर में बादलों की चहल-कदमी देखी जा सकती है।
Jabalpur News: पारा पहुंचा 5 डिग्री पर, अब पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बादलों की खेप
Jabalpur News: Mercury reaches 5 degrees, now western disturbance will bring a batch of clouds
Continue With Google
Comments (0)