आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। एकाएक बढ़ रही गर्मी पर कल दिनभर चली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने न सिर्फ ब्रेक लगाया बल्कि दिनभर में 5 डिग्री तक नीचे पारा लुढ़का दिया। आज भी इन हवाओं का जोर है। मौसम विदों की मानें तो तापमान के पारा में और गिरावट की संभावना है। कल शाम को शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ठीक एक दिन पहले मंगलवार को यह 33.3 डिग्री तक जा पहुंचा था। एक दम से बढ़े तापमान से लोग आसन्न गर्मी से आशंकित हो गए थे, किंतु हवाओं की दिशा बदलते ही यह धड़ाम से 5 डिग्री नीचे उतर गया।
Jabalpur News: शीतल उत्तरी हवाओं से दिनभर में 5 डिग्री लुढ़का पारा
Jabalpur News: Temperature dropped by 5 degrees in a day due to cold northern winds
Continue With Google
Comments (0)