आर्य समय संवाददाता जबलपुर। स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी की पुण्य स्मृति में दादा ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति के द्वारा श्रीशिव महापुराण कथा, श्री शिवमहायज्ञ एवं असंख्य रूद्री (शिवलिंग) निर्माण का आयोजन कथा प्रवक्ता आचार्य स्वामी अशोकानंद महाराज के मंगल सानिध्य में 20 से 26 फरवरी तक सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल प्रांगण रांझी  में आयोजन होना है।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस प्रातः 9 बजे से सैंकड़ों की संख्याओं में रूद्री शिवलिंग का निर्माण किया। दोपहर 12 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इसके पश्चात् स्वामी अशोकानंद महाराज के द्वारा शिव महापुराण की कथा का महत्व बताते हुए कहा कि हम सभी को शिव जी की अराधना करना चाहिए। शिव की आराधना करने से सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। इस अवसर पं. प्रत्युशूल पाण्डे, पं. महेश दत्त शास्त्री, पं. हरि नारायण मिश्रा, पं.अनिल तिवारी, पं. प्रमोद तिवारी, पं.चंदन दत्त, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।