आर्य समय संवाददाता, बरेला। श्री विद्या शैल धाम में पूज्य आर्यिका संघ के पावन सान्निध्य में वर्षा योग के उपलक्ष्य में बा. ब्र. नरेश जी के प्रतिष्ठाचार्यत्व में, विश्व कल्याण व विश्व शान्ति की मंगल कामना हेतु आयोजित 1008 श्री मज्जिनेन्द्र समवशरण चौबीसी महामंडल विधान का भक्ति भाव और उत्साह पूर्ण वातावरण में चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा जिसमें बैंड की समधुर धार्मिक धुनों के साथ प्रथम बग्घी में चक्रवर्ती, द्वितीय में सौधर्म इन्द्र, तृत्तीय में कुबेर ईशान, चतुर्थ में महायज्ञ नायक व यज्ञ नायक एवं पंचम में सानत कुमार व माहेन्द्र इन्द्र विराजमान थे, नगर भ्रमण उपरान्त यात्रा का समापन विधान स्थल पर हुआ।
दिगम्बर श्रमण परम्परा में संयम के मुख्य उपकरण पिच्छी परिवर्तन में संयम धारण करने वाले श्रावकों को पिच्छी प्रदान करने एवं पुरानी पिच्छी प्रदान करने का सौभाग्य मिला। पू. आर्यिका द्वय के द्वारा विधान की महत्ता अपनी मंगल देशना में प्रतिपदित की और प्रतिष्ठाचार्य जी ने रात्रिकालीन स्वाध्याय में व्यवहारिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के सूत्रों का उल्लेख किया। सभी इद्रों और उत्कृष्ट सहयोगकर्ताओं को स्मृति चिन्ह वितरण किये गये। आज प्रातः उक्त विधान का समापन पूर्णाहुति हवन के साथ होगा।
Continue With Google
Comments (0)