आर्य समय संवाददाता, जबलपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन आज रविवार को राजधानी भोपाल में संपन्न हुआ। चुनाव में जबलपुर में पदस्थ तहसीलदार प्रदीप तिवारी को प्रांतीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया, जबकि अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणाम आते ही भोपाल में मौजूद तहसीलदार और नायब तहसीलदार साथियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी गई। सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसमें प्रदीप तिवारी को तहसीलदार संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी जा रही है।
बता दें कि संघ के प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों का निर्वाचन 15 नवंबर को भोपाल में कराए जाने की जानकारी पहले ही संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी थी। निवर्तमान कार्यकारिणी का दो वर्षीय कार्यकाल अक्टूबर 2026 में पूरा हो चुका था, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए यह चुनाव कराया गया।
इस महत्वपूर्ण चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र शर्मा की महती भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और सक्रिय प्रयासों से ही प्रदेश भर के साथियों में चुनाव को लेकर उत्साह बना रहा और निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्पित मेहता के नेतृत्व में संघ के साथियों को संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है। साथियों का कहना है कि नई कार्यकारिणी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की समस्याओं और हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगी।
Continue With Google
Comments (0)