आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में 2 नवंबर को आयोजित पदयात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी विशेष रूप से शामिल होंगे। रविवार को केंद्रीय मंत्री का अधिकृत कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ।

केंद्रीय मंत्री के एक दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन (सत्कार शाखा, जबलपुर) और पुलिस विभाग ने सुरक्षा तथा प्रोटोकॉल के पुख्ता इंतजाम किए हैं। केंद्रीय मंत्री दो नवंबर की सुबह सुबह 07:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वे सुबह 09:20 बजे: जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचगें। इसके बाद दोपहर 02:30 बजे वे तीन बत्ती चौक स्थित 'लोकतंत्र बचाओ, आपातकाल हटाओ' प्रदर्शनी का अवलोकन एवं विभिन्न बैठकों में सहभागिता करेंगे। वहीं दोपहर 03 बजे: शहीद स्मारक से शुरू होने वाली पदयात्रा में शिरकत करेंगे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पदयात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा दोपहर 3 बजे शहीद स्मारक प्रारंभ होगी। यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, मालवीय चौक और कर्मचंद चौक होते हुए वापस शहीद स्मारक पहुंचेगी। उन्होंने ने  शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।