आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा बिलहरी में विशेष कीर्तन दीवान और गुरु के लंगर का आयोजन किया गया है।
रविवार, 29 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में रागी जत्थे भाई सतनाम सिंह (रागी, गुरुद्वारा रणजीही),भाई गगन सिंह (रागी, गुरुद्वारा सिंह सभा बिलहरी),भाई नरिंदर सिंह (रागी, गुरुद्वारा मरहटल) द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन के उपरांत दोपहर संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी।
"इंसान इंसान के काम आए"— रणजीत सिंह
गुरु सिंह सभा से जुड़े सरदार रणजीत सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता, भाईचारे और समानता का संदेश दिया तथा ऊंच-नीच को मिटाया। उन्होंने कहा कि गुरु साहब की शिक्षाओं और यात्राओं का मूल संदेश यही है कि इंसान, इंसान के काम आए और गुरबाणी समूची मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती है।
उन्होंने गुरु पर्व की बधाई देते हुए जबलपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा समाज में प्यार, एकता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी,रिंकू विज, दलजीत सिंह, इकबाल सिंह, अजीत सिंह और निर्मल सिंह शामिल रहे।
Continue With Google
Comments (0)