आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। अधारताल और जबलपुर रेलवे स्टेशन के बीच सतपुला ब्रिज के पास गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। रांझी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मृतिका की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
ट्रैकमैन ने दी पुलिस को सूचना
घटना 26 नवंबर की सुबह करीब 11:20 बजे की है। अधारताल स्टेशन पर पदस्थ ट्रैकमैन आशीष सिंह ने रेलवे ट्रैक पर महिला का शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार महिला ट्रेन की चपेट में आकर रन-ओवर हो गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी किया हुलिया
रांझी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 73/26 कायम कर मामले को जांच में लिया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पुलिस ने पहचान के लिए मृतिका का हुलिया जारी किया है। जिसके मुताबिक महिला की उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष है। गेहुंआ रंग, गोल चेहरा है सिर के बाल छोटे व लाल रंग की साड़ी और लाल रंग का गर्म स्वेटर पहने हुई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस हुलिए की महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल थाना रांझी में संपर्क करें।
Continue With Google
Comments (0)