आर्य समय संवाददाता, बरेला (जबलपुर)। गोपालन, गौसेवा और गौवंश संरक्षण के संकल्प को समर्पित गोपाष्टमी के पावन पर्व पर रानी अवंती बाई गौशाला, गाड़रखेड़ा में गौ पूजन, गौ सम्मान एवं गौ ग्रास समर्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज की पावन उपस्थिति में विधिवत गौ पूजन के साथ हुई।
अतिथियों का शॉल व श्रीफल से सम्मान
कार्यक्रम के आयोजक एवं जनपद पंचायत जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष संजय पटेल ने सभी आमंत्रित अतिथियों का शॉल और श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया तथा गौ पूजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर जबलपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं गौप्रेमी उपस्थित रहे।
अहीर नृत्य और झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सिवनी जिले की अहीर नृत्य टोली सहित बरगी के सालीवाड़ा, मनेरी के चिखली, बटई पड़रिया और बीजपुरी डूंडी से आई अहीर नृत्य टोलियों ने विशेष कलाबाजियों के साथ मनमोहक नृत्य और झांकियों की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गौंटिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकिरण गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर पंचायत बरेला अध्यक्ष प्रतीक दुबे एवं बरेला मंडल अध्यक्ष अर्पित गोलू जैन।
संत व सामाजिक नेतृत्व: गौमुख आश्रम बिलगड़ा की साध्वी आत्मनिष्ठा जी, अ.भा. लोधी लोधा लोध महासभा के जिला अध्यक्ष जगदीश पटेल, लोधी महासभा जिला अध्यक्ष एस.एस. राजपूत, आलोक जबलपुर के जिला अध्यक्ष लोधी नरेश पटेल, जनपद पंचायत सदस्य आरती पटेल, धनपुरी सरपंच विमला ठाकुर और उपसरपंच अनसुईया चौकसे। कार्यक्रम का सफल संचालन किसान मोर्चा बरेला के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पटेल एवं शिक्षक व आलोक जबलपुर के जिला अध्यक्ष लोधी नरेश पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
Continue With Google
Comments (0)