आर्य समय संवाददाता, बरेला। पिच्छिका परिवर्तन समारोह के पावन एवं मंगलमय अवसर पर विद्या शैल धाम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री ब्रह्मचारी नरेश जी महाराज के पावन सानिध्य में समारोह के दौरान उत्कृष्ट सहयोग एवं सराहनीय योगदान के लिए संवाददाता पं. माधव शर्मा एवं संवाददाता रजनीश माझी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर दोनों पत्रकारों ने परम पूज्य गुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सकल दिगम्बर जैन समाज बरेला का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर प्रवीण जैन, बांबी जैन, विवेक जैन, अमित जैन एवं अनिल जैन सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन को धर्म, संस्कृति, अहिंसा एवं सामाजिक सद्भावना का प्रतीक बताया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।