आर्य समय संवाददाता, सालीवाड़ा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी  में विशाल चंडी मड़ई मेले का आयोजन किया गया  यह मेला हर वर्ष दीपावली के पांचवें दिन आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 13  नवंबर, दिन शुक्रवार को संपन्न हुआ।

यह आयोजन चंडी मेला सालीबाड़ा गौर में चंडी माता के स्थान पर किया जाता है। मेले को लेकर नगर सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है।हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। दूर-दूर से लोग चंडी माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मेले में पूजा-अर्चना के साथ ही बाजार, झूले और विभिन्न दुकानें भी लगेंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।