आर्य समय संवाददाता, बरेला/जबलपुर। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कथित बयान के विरोध में आदिवासी कांग्रेस ने बरेला में जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकारों और अस्मिता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने तथा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, पहचान और गौरव का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन का सम्मान किया जाना चाहिए तथा आदिवासी समाज की भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस अवसर पर ग्रामीण जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश बरकड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद तिवारी, शहर जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष संजू ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुम्मारू कोल, बरेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी उइके, आवासी ग्रामीण महिला अध्यक्ष उमा उइके, शहर महिला आवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजना इनबाटे, बरेला नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी रैकवार, जिला सचिव कपिल मार्को, विजय (पंजी) जैन एवं शेख सलीम, रामानुज पटेल, राजेन्द्र विश्वकर्मा, पप्पू पटेल, पार्षद भूपेंद्र पटेल, नितिन मारकाम, रोहित पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष बरेला उमेश कुंजाम, ब्लॉक अध्यक्ष शोकस मारावी, विनोद कुमार लोधी, राहुल यादव, मोहन उइके, दानवीर टेकाम, जित्तू बरकड़े, साहिल झारिया, मनीष बेगा, भूरा मारावी, उमेश बरकड़े, सत्यम बरकड़े, शेखर झारिया, पंकज नामदेव एवं दीपक मारकम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प व्यक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)